Mann Ki Baat: देशवासियों से ‘मन की बात’ करेंगे PM मोदी, जानें कहां सुन सकेंगे 130वां एपिसोड
पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू होंगे। यह कार्यक्रम पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा।
Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू होंगे। पीएम मोदी इस मौके पर देश के सामने अपने विचार रखेंगे। आज सुबह 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी देश-दुनिया के लोगों के सामने अपने विचार रखते हैं और लोगों को संदेश देते हैं। मन की बात कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोनों से नागरिक पीएम मोदी से अपने प्रश्न और सुझाव साझा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रेडियो, दूरदर्शन और पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर सुना जा सकता है।

