Fri. Jun 19th, 2026

लोकसभा में इस हफ्ते वंदे मातरम् पर होगी चर्चा, पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे-सूत्र

इस हफ्ते के अंत में लोकसभा में वन्देमातरम् पर चर्चा हो सकती है । लोकसभा में 10 घंटे का समय चर्चा के लिए रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते के अंत में लोकसभा में राष्ट्रगान वन्देमातरम् पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा में 10 घंटे का समय चर्चा के लिए रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रगान वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर संसद के शीतकालीन सत्र में इस पर विशेष चर्चा कराई जा सकती है। यह चर्चा आजादी की लड़ाई में प्रेरणा देने वाले इस गीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेगी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू द्वारा 30 नवंबर को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक और लोकसभा-राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने की कोशिश हुई थी।

About The Author