Sat. Mar 14th, 2026

Himachal Landslide: कार और HRTC बस पर गिरे पत्थर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

Himachal Landslide: देशभर में बीते दिन से भारी बारिश हो रही है। Himachal मैदानी इलाकों से पहाड़ों क्षेत्रों तक मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे नुकसान हुआ है। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों की जान जा रही है। हाल ही में शिमला के चिड़गांव में लैंडस्लाइड के कारण एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा किन्नौर जिले में एचआरटीसी की नाइट बस पर उरनी ढांक से पत्थर गिरने के बाद 3 यात्री घायल हो गए। घायलों में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शिमला के रोहड़ू में तीन लोगों की मौत
हिमाचल में बीते दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार बारिश और लैडस्लाइड की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। बीती रात शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में लैंडस्लाइड के चलते एक कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह सभी व्यक्ति खाबल सिंदासलि के बताए जा रहे हैं। रोहड़ू से खाबल एक ऑल्टो कार जा रही थी।

किन्नौर में बस पर गिरे पत्थर, 3 घायल
गुरुवार रात को किन्नौर में सांगला वैली में एचआरटीसी की बस भी भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि बस पर ऊरनी ढांक से पत्थर गिर गए। इसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों को चोलिंग में आर्मी मेडिकल कैंप में उपचार दिया गया है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की यह रात्रि बस सेवा सांगला से काजा जा रही थी। गनीमत यह रही कि हादसे की वजह से किसी की जान नहीं गई।

About The Author