Tue. Nov 3rd, 2026

रायपुर में ACB ने रिश्वत लेते सरपंच और सचिव को किया गिरफ्तार, NOC के नाम पर मांगे थे 18 हजार रुपए

Raipur News;

Raipur News; एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमा में सरपंच देवसिंह बघेल व सचिव धर्मेंद्र साहू को, NOC देने के नाम पर 18 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Raipur News रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमा में सरपंच देवसिंह बघेल व सचिव धर्मेंद्र साहू को, NOC देने के नाम पर 18 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि सचिव संतोषी नगर निवासी लुकेश बघेल से रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर पहले सत्यापन कराने रिकॉर्ड के साथ पर प्रार्थी को आरोपी सचिव के पास भेजा गया था। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद ट्रेप की योजना बनाई गई। 5 अगस्त को ACB की टीम शिकायतकर्ता के साथ ग्राम पंचायत डोमा पहुंची। दफ्तर में सरपंच और सचिव दोनों बैठे हुए थे। मांग के अनुरूप लुकेश बघेल ने 18 हजार रुपए पंचायत सचिव धर्मेंद्र साहू को देने लगा तो उसने उसी कमरे में बैठे सरपंच देवसिंह बघेल को देने कहा। लुकेश ने तब सरपंच को रुपए दिए।

इसके बाद ACB की टीम ने छापा मार कर दोनों को पकड़ लिया। ACB ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़ित की ग्राम डोमा में भूमि है। वहां मकान बनाने वह बैंक से लोन लेना चाहता है। इस हेतु (लोन हेतु) उसे ग्राम पंचायत से बैंक ने NOC लाने कहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT