Tue. May 19th, 2026

Lok Sabha Elections 2024 : ब्रिटेन में गूंजा मोदी-मोदी, ब्रिटिश संसद के सामने लगे नारे “अब की बार 400 पार”

Lok Sabha Elections 2024 :

Lok Sabha Elections 2024 : वे अबकी बार 400 पार और हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगा रही थी। पार्लियामेंट स्कवायर को नारों से गूंजायमान कर रखा था।

Lok Sabha Elections 2024 रायपुर। ब्रिटेन में रह रही भारतीयवंशी महिलायों ने शनिवार को ब्रिटिश संसद के सामने भारत के संस्कृति गौरव का प्रदर्शन किया वे एक समूह के तौर पर एकत्रित हुई थी, जिन्होंने पारंपरिक पोशाक साड़ी पहन रखा था।

दरअसल, भारतवंशी महिलाओं का यह समूह देश में जारी लोकसभा चुनाव में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रही थी। समूह में तमिलनाडु,कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, बिहार, ओडिसा आदि समेत डेढ़ दर्जन राज्यों (क्षेत्रों ) का प्रतिनिधित्व करने वाली थी, वे अनूठे तरीके से भारत में चल रहे लोकतंत्र के उत्सव आम चुनाव में भाग ले रही थी।

वे अबकी बार 400 पार और हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगा रही थी। पार्लियामेंट स्कवायर को नारों से गूंजायमान कर रखा था। महिलाओं ने पीली, केसरिया रंग का भारतीय परिधान साड़ी पहन रखा था, वे भाजपा के झंडे भी पूरे समय लहरा रही थी। दरअसल, वे अपने समर्थन के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन में भारत की प्रगतिशील यात्रा व उनके गौरव पीएम मोदी तथा भाजपा के नेतृत्व में इसे जारी रखने की इच्छा को प्रदर्शित कर रही थी। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके  (ओएफबीजेपीयूके) वे रविवार को एक बयान जारी कर इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत के प्रतिष्ठा बढ़ाई है। इससे भारतीयों में गर्व की गहरी भावना पैदा हुई है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े