Sun. Feb 15th, 2026

Rajnandgaon Crime News: पारिवारिक रिश्ते हुए तार-तार, पैसों के लालच में की ममेरे भाई की हत्या

Rajnandgaon Crime News:

Rajnandgaon Crime News: खैरागढ़ जिले के कुम्ही (गांव) 4 दिन पहले उत्तम जंघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस का आरोप है कि उत्तम के भाई हेमंत ने बीमा के करीब एक करोड़ रुपये पाने के लालच में अपने भाई की हत्या कर दी।

Rajnandgaon Crime News रायपुर। बीमा के करीब एक करोड रुपए मिलने का लालच में ममेरे भाई की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, जबकि हत्यारों ने हत्या के बाद दुर्घटना का रूप देकर बीमा राशि हड़पनी चाही थी।

षड्यंत्र के तहत की भाई की हत्या

खैरागढ़ जिले के कुम्ही (गांव ) इलाके में 4 दिन पूर्व उत्तम जंघेल की संदिग्ध मौत हो गई थी। पुलिस का आरोप है कि उत्तम के सगे ममेरे भाई हेमंत ठेकवार ने बीमा का करीब 1 करोड रुपए पाने के लालच में सनसनी के हत्याकांड को बाकायदा योजना बनाकर दुर्घटना का रूप दिया। सड़क हादसा ठहराने का प्रयास सफल नही हो पाया। पुलिस ने जब पतासाजी शुरू की तो संदेह की कड़ियां जुड़ती चली गई और हकीकत सामने आ गई।

मृतक के नाम पर 80 लाख का बीमा कराया था

उत्तम की पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाने से होना बताया गया। तब पुलिस चौकन्नी हुई। उत्तम आमघाट कादा थाना छुईखदान का रहने वाला था। जिसने कुछ माह पूर्व हार्वेस्टर और एक स्कॉर्पियो खरीदा था, जो गोंदिया में रहने वाला उसका ममेरा भाई हेमंत ठेकवार के पास था। पुलिस ने सबूत जुटाए हेमंत से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच बोल दिया। सारा खेल दोनों वाहनों के 30 लाख बीमा का था। इसमें क्लॉज था कि अगर उत्तम की मौत किसी हादसे, दुर्घटना में हो जाती है,तो दोनों वाहन की किस्त बीमा कंपनी देगी।

हत्या को दिया सड़क दुर्घटना का रूप

हेमंत ने भारतीय जीवन बीमा निगम से 40 लाख का, एक्सिस बैंक से 40 लाख का दुर्घटना बीमा पूरे प्लान से कराया। जिसके किस्तों का भुगतान भी वह खुद (हेमंत) करता रहा। पुलिस को शक है कि उत्तम को बीमा पॉलिसी की जानकारी नही थी। बीमा पॉलिसी से (दुर्घटना में मौत) मिलने वाली बड़ी रकम हड़पने हेमंत ने खेल खेला। उसने अपने दोस्त सुरेश मछिरके और प्रेमचंद लिल्हारे को शामिल किया। सभी कार दिलाने के बहाने एसयूवी (कार) में आमगांव से डोंगरगढ़ आए और रास्ते में उत्तम को जमकर शराब पिलाई। फिर खैरागढ़ से होकर गातापार जंगल पहुंचे जहां नशे में बेसुध उत्तम का गमछे से गला घोंट दिया। फिर शव को कुम्ही गांव के पास सड़क पर डालकर उस पर दो बार स्कॉर्पियो निकाली। ताकि मौत की वजह दुर्घटना में कार से दबना लगे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा व स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया है। साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author