Wed. Mar 11th, 2026

Loksabha Election : सूरत और इंदौर के बाद अब पुरी कांग्रेस उम्मीदवार का चुनाव से इनकार, पार्टी पर लगाए ये आरोप

Loksabha Election

Loksabha Election : सूरत व इंदौर के बाद अब पुरी से भी कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने चुनाव से अपने कदम पीछे कर लिए हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

Loksabha Election : पुरी : सूरत और इंदौर के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ओडिशा के पुरी में कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी पर काई सारे आरोप भी लगाए हैं। मोहंती ने आरोप लगाया है कि पार्टी कोई फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं कर रही है। पार्टी फंडिंग के बिना चुनावी कैंपेन करना मेरे लिए संभव नहीं है इसलिए मैंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और टिकट भी लौटा रही हूं। बता दें कि यहां से संबित पात्रा BJP के उम्मीदवार हैं।

बताई फंडिंग ना मिलने की वजह
सुचारिता मोहंती ने फंडिंग न मिलने को लेकर नाराजगी जताई। इसलिए उन्होंने अपने लोकसभा के टिकट को लौटा दिया है। बता दें कि पुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने संबित पात्रा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखे गए पत्र में सुचारिता मोहंती ने कहा कि पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारा चुनावी कैंपेन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके पीछे का कारण है कि मुझे पार्टी की तरफ से चुनाव कैंपेन के लिए फंडिंग देने से इनकार कर दिया गया है। इसको लेकर जब ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी डॉ. अजॉय कुमार जी को बताया तो उन्होंने कहा कि इसका इंतजाम आप खुद कीजिए।

सुचारिता ने आगे कहा, मैं एक सैलरीड प्रोफेशनल जर्नलिस्ट थी। 10 साल पहले मैंने चुनावी राजनीति में प्रवेश किया। मैंने पुरी में अपने अभियान में अपना सब कुछ झोंक दिया है। मैंने प्रगतिशील राजनीति के लिए पब्लिक डोनेशन ड्राइव भी चलाया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। मैंने अनुमानित अभियान खर्च को न्यूनतम करने का भी प्रयास किया। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

About The Author