Fri. Mar 20th, 2026

बारात में चोरी करने वाले तीन शातिर पकड़ाए, दूल्हे की बग्घी से नगदी और सोने चांदी की ज्वैलरी किये थे पार…

Raipur News:

Raipur News: हर्षित विहार से एक बारात निकली थी, जो लाखेनगर चौक से गुजरी तब अज्ञात बदमाशों ने बारात में घुसकर दूल्हे की बग्घी में में रखा जेवरात-नगदी वाला बैग पार कर दिया था।

Raipur News रायपुर।  लाखे नगर चौक पर 3 दिन पूर्व बारात में घुसकर दूल्हे की बग्घी से ज्वेलरी, नगदी भरा बैग पार करने वाले 3 बदमाशों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पुरानी बस्ती पुलिस ने पकड़ लिया है।

गौरतलब है कि 30 अप्रैल को हर्षित विहार से एक बारात निकली थी, जो लाखेनगर चौक से गुजरी तब अज्ञात बदमाशों ने बारात में घुसकर दूल्हे की बग्घी में में रखा जेवरात-नगदी वाला बैग पार कर दिया था। गहने दुल्हन के वास्ते रखे गए थे साथ में 50 हजार रुपए भी था, साढ़े तीन लाख का गहना-नगदी रखा था। इसका पता बारात दुल्हन के घर पहुंचने पर चला, तब हड़कंप मच गया। फिर देर रात दूल्हे के रिश्तेदारों ने आनन-फानन में जरूरी गहने रकम की व्यवस्था की। तब शादी संपन्न हो पाई थी।

दूल्हे के चाचा ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

विवाद उपरांत दूसरे दिन सुबह दूल्हे के चाचा ईश्वरी प्रसाद हरित ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ मिलकर पुलिस ने गहने और नगदी उड़ाने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश का पूर्व रिकॉर्ड पुलिस ने पहले ही पता कर लिया था। आरोपी शेख आलम उर्फ़ ठोला, मोहम्मद सैफी उर्फ़ रजा, शेख सोहेल को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुध्द धारा 379 लगाया गया है। इन आरोपियों पर मारपीट का भी आरोप फरवरी में टिकरापारा थाने में दर्ज है।

आरोपी के अन्य मामलों में टिकरापारा थाने में केस दर्ज है

बताया जा रहा है कि पुलिस में मामला भले ही सुबह दर्ज कराया गया। पर उसे पुलिस अपने सूत्रों से वारदात का पता चल गया था। तभी से पुलिस का शक आसपास के बदमाश होने का था। आरोपियों द्वारा माह फरवरी 2024 में भी थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 155/24 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियान उक्त प्रकरण में लगातार फरार चल रहे थे

(लेखक डा. विजय)

About The Author