Ashoka Biriyani Case : अशोका बिरियानी के जी एम व ब्रांच मैनेजर फिर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Ashoka Biriyani Case : सोमवार को अशोका बिरयानी के जीएम और ब्रांच मैनेजर के जमानत पर रिहा होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने फिर से दोनों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
Ashoka Biriyani Case रायपुर। लाभांडी तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के जी एम और ब्रांच मैनेजर को मीडिया कर्मियों से मारपीट बदसलूकी वीडियो कैमरा तोड़ने के मामले में जमानत मिल गई है पर सोमवार को जमानत पर छूटने के थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोनों को फिर गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब हो कि तेलीबांधा के लाभांडी इलाके के अशोका बिरियानी सेंटर में कुछ दिनों पूर्व उसके दो कर्मियों की मौत गटर की सफाई करने उतरने के दौरान हुई थी। जिस पर शहर की मीडिया कव्हरेज हेतु जब सेंटर पहुंची, तो वहां के कर्मियों ने मीडिया कर्मियों को रोकना चाहा। झूमा झपटी, बदसलूकी करने के साथ मारपीट भी की थी। यहां तक कि कैमरा तोड़ दिया था। जिस पर अच्छा खासा हंगामा खड़ा हुआ था। तब सेंटर के जीएम रोहित चंद्रा और ब्रांच मैनेजर रुबीना मंडल को उक्त मामले में (मीडिया से बदसुलूकी ) गिरफ्तार किया गया था।
3 दिन रिहा के बाद फिर गिरफ्तार
पर 3 दिन बाद दोनों को जमानत मिल गई। इसका पता जैसे ही तेलीबांधा पुलिस को लगा तो वह कोर्ट परिसर पहुंच गई। पुलिस ने अब दोनों को यानी चंद्रा और मंडल को सेंटर के 2 कर्मियों की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा धारा 304, 34 के तहत गिरफ्तार कर ली। जबकि होटल अशोका बिरयानी के एम डी कृष्णकांत तिवारी को दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि चौथा आरोपी सीईओ सनाया तिवारी अभी तक फरार है।
परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा राशि मांगी
परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग के साथ ही 1 करोड़ रुपये मुआवजे की भी मांग की। आरोप है कि प्रबंधन ने उन दोनों पर दबाव बनाया था, इसलिए उन्हें विवश होकर उतरना पड़ा और उनकी जान चली गई। प्रबंधन पर सीसीटीवी फुटेज मिटाने का भी आरोप लगाया गया है।

