Raipur Lok Sabha Elections 2024: 46 प्रत्याशियों ने जमा किया आवेदन, इतने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध
Raipur Lok Sabha Elections 2024: जिला निर्वाचन कार्यालय ने रविवार को उक्त प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। यह देखना बाकी है कि नामांकन वापसी की तारीख तक इन 46 आवेदकों में से कितने मैदान में रहते हैं।
Raipur Lok Sabha Elections 2024 रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से 46 के नामांकन सही पाए गए है। फिलहाल नामांकन वापस लेने की तिथि दूर है 26 प्रत्याशी निर्दलीय हैं।
जिला निर्वाचन दफ्तर ने रविवार को उपरोक्त अभ्यर्थियों की सूची जारी की है देखना होगा कि नाम वापसी तिथि तक इन 46 आवेदकों में से कितने मैदान में रह जाते हैं। आमतौर पर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में कई निर्दलीय या दलीय उम्मीदवार अपना नाम वापस लेते हैं।
रायपुर लोकसभा प्रत्याशियों के नाम
बहरहाल जारी सूची अनुसार भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस से विकास उपाध्याय, बसपा से ममता रानी साहू, राइट टू च्वाइंस पार्टी से अनिल माेहबिया, भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा से मोहम्मद अमीन, आप सबकी पार्टी से आशीष तिवारी, भारतीय शक्ति जन चेतना पार्टी से दयाशंकर निषाद, धुन सेना से नीरज सैनी, आजाद समाज पार्टी से पीतांबरा जांगड़े, सुंदर समाज दल से पीलाराम अनंत, भारतीय बहुजन कांग्रेस से भजन जांगड़े, अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया से याशुतोष लहरा, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से लखमू राम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लाल बहादुर यादव, भारतीय सर्वजन गणतंत्र पार्टी से विक्रम आडवाणी समेत अन्य कुछ दलों के भी उम्मीदवार है। इसके साथ ही 26 लोग निर्दलीय इस तरह कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। संभावना जताई जा रही है कि दो दर्जन उम्मीदवार नाम वापस ले लेंगे।

