Sun. Nov 1st, 2026

Chhattisgarh Politics: शराब घोटाले पर CM साय पर बोला हमला, भूपेश बघेल ने कही ये बात

bhupesh baghel

Chhattisgarh Politics: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधा और कहा कि जिस चावल घोटाले को लेकर भाजपा आरोप लगा रही थी उसी में भ्रष्टाचार हो रहा है।

दुर्ग। Chhattisgarh Politics: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधा और कहा कि जिस चावल घोटाले को लेकर भाजपा आरोप लगा रही थी उसी में भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के मंत्री फाइव स्टार होटल में बैठकर वसूली कर रहे हैं। राइस मिलरों से प्रति क्विंटल 40 रुपये वसूल कर विष्णु को भोग लगा रहे हैं। भाजपा कोयला और शराब घोटाले की भी बात करती रही मगर शराब सप्लायर को हटाया नहीं, मतलब सेटिंग हो गई।

पूर्व सीएम ने प्रश्न उठाया कि भाजपा ने शराब क्षेत्र में 12 हजार करोड़ रुपये का आरोप लगाया, उसकी वसूली का क्या हुआ? जीएसटी का क्या हुआ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है? शनिवार को भूपेश ने दुर्ग के राजीव भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 400 सीट पार करते ही भाजपा संविधान बदलने वाली है। आज संविधान एवं लोकतंत्र दोनों ही खतरे में है इसलिए यह आम चुनाव नहीं खास चुनाव है।

पूर्व सीएम बघेल ने चिंतामणि महाराज को घेरा
भूपेश ने कहा कि जिस कोयला घोटाले में चिंतामणी महाराज का नाम था उसे भाजपा में शामिल करने के बाद सरगुजा से सांसद प्रत्याशी बना दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को इसका जवाब देना चाहिए कि यह कैसे हो गया। चिंतामणि महाराज मोदी के वाशिंग मशीन में धुल गए। उन्होंने कहा कि सारी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित होकर की जा रही है।

बैलेट मामले पर भूपेश बघेल ने दी सफाई
पत्रकारों से चर्चा के दौरान ईवीएम को लेकर सवाल उठाए जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोग ईवीएम से चुनाव रोकने का विकल्प पूछ रहे थे, इस पर मैंने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि इसे निर्वाचन आयोग की साइट पर देखा जा सकता है। वास्तव में 384 प्रत्याशी खड़े कराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ बात रखी है किसी को सलाह नहीं दी है। मैं नहीं कह रहा हूं कि इतनी संख्या में उम्मीदवारों को खड़ा होना चाहिए। लोकतंत्र हैं जितने लोग चाहें चुनाव लड़ सकते हैं।

About The Author

SKY TMT