Fri. Feb 13th, 2026

Congress Protest : रायपुर की सड़कों पर जलेंगे विरोध के मशाल, कल होगा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Congress Protest :

Congress Protest : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और मोदी सरकार के खिलाफ कल कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करेगी। आयकर विभाग के नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन की तैयारी शुरु कर दी है।

Congress Protest : रायपुर : आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर रखा है। खाते फ्रीज हो जाने के बाद से कांग्रेस केंद्र और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर नाराज़ है। पार्टी ने विरोध जताने के लिए 30 मार्च को विशाल मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है। पार्टी ने तय किया है कि वो सभी जिलों में जोरदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक आयकर विभाग ने पार्टी को 1823 करोड़ का नोटिस थमाया है। नोटिस के विरोध में शनिवार को कांग्रेस अपना दम सड़कों पर दिखाएगी। बता दें कि पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को IT विभाग से 1823.08 करोड़ रूपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए हैं।

BJP पर लगाए आरोप
कांग्रेस लगातार केंद्रीय और राज्य स्तर पर खातों को फ्रीज किए जाने का मुद्दा उठा रही है। खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इस पर चिंता जता चुके हैं। पार्टी ने आरोप लगाया है कि चुनाव में कांग्रेस को आर्थिक रुप से कमजोर करने की साजिश BJP ने रची है। कल होने वाले मशाल जुलूस में पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। पार्टी प्रदर्शन के जरिए लोगों तो संदेश भी पहुंचाने का काम करेगी। पार्टी जनता को ये बताएगी कि कांग्रेस को कैसे केंद्र सरकार सता रही है।

सभी निर्वाचन क्षेत्रों में किया जायेगा प्रदर्शन
लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 30 मार्च 2024 को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया है। साथ ही अगले दिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

About The Author