Mon. Feb 2nd, 2026

Holi Holiday : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ऑफिस से 3 दिन की छुट्टी बन जाएगी 9 दिन की हॉलिडे

Holi Holiday :

Holi Holiday :

Holi Holiday : शासकीय कर्मचारी मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को छुट्टी लेते हैं, तो 29 तारीख को गुड फ्राइडे की सरकारी छुट्टी है और साथ ही शनिवार और रविवार भी सरकारी छुट्टी है तो इस बार होली पर पूरे 9 दिनों की छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं।

Holi Holiday : इस बार की होली राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी सौगात वाली रहने वाली है। दरअसल, 23 से 31 मार्च तक 9 दिनों की छुट्टी मिल सकती है। अगर राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी इस बार होली की छुट्टी पर जाना चाहते हैं, तो उन्हें पूरे 9 दिन की छुट्टी मिल सकती है। अगर आप इस बीच में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को छुट्टी लेते हैं, तो 29 तारीख को गुड फ्राइडे की सरकारी छुट्टी है और साथ ही शनिवार और रविवार भी सरकारी छुट्टी है तो आप इस होली पर पूरे 9 दिनों की छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं।

गौरतलब है कि शनिवार 23 मार्च को शासकीय कार्यालय एवं केंद्रीय प्रतिष्ठानों में पूर्व में निर्धारित अवकाश है। रविवार 24 मार्च साप्ताहिक छुट्टी है, तो वही 25 मार्च सोमवार को रंगोत्सव यानि होली पर अवकाश रहेगा। इस तरह लगातार 3 दिन अवकाश है। इसे देखते हुए ऐसे सरकारी कर्मचारी, अधिकारी जिनका मूल निवास हेडक्वार्टर से बाहर है, वे शुक्रवार की शाम-रात घर के लिए निकल रहे हैं ताकि परिवार के साथ होली मना सके। लिहाजा शुक्रवार- शनिवार को बसों , ट्रेनों में भारी भीड़ रह सकती है। वैसे भी हफ्ते भर पूर्व रेलवे ने बताया था कि होली के समय ट्रेनों में आरक्षण पूरा हो चुका है, वेंटिंग 120 से 200 तक पहुंच गया है। इधर लंबी दूरी की यात्री बसें एसी बसों में भी सीटें पहले से बुक करा ली गई है। यानि परिवहन सेवा मुहैय्या कराने वालोें को अच्छी आय होगी।

इधर स्कूलों की परीक्षा खासकर 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा होली पूर्व खत्म हो रही है। लोकल परीक्षाएं चल रही हैं, जो होली बाद सम्पन्न होगी। इस बीच होली के चलते आगे पीछे अंतराल दिया गया है। ऐसे में बच्चे होली का आनंद उठा सकते है आमतौर पर होली बाद होली का नशा उतारने में दो-तीन दिन लग जाता है। लोग शासकीय दफ्तरों का हाल जानते हैं, निजी प्रतिष्ठानों में रवि -सोम अवकाश रहेगा पर होली के चलते वहां भी रंगोत्सव के एक दिन बाद यानी 27 मार्च से कामकाज में गति आएगी। 26 को होली की खुमारी (नशा) के चलते कार्य प्रभावित रहेगा।

(लेखक डा. विजय )

About The Author