Sun. Nov 1st, 2026

West Bengal: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, जानिए क्या बोले राज्यपाल

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने है, ऐसे में राज्य के कई हिस्सों में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा हुई है, राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, और अपनी चिंता भी जाहिर की। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग कृपया पंचायत चुनावों के दौरान आम लोगों के जीवन की रक्षा करे। आगे उन्होंने कहा कि हम फसलों की रक्षा के लिए बाड़ लगाते हैं। जब बाड़ ही फसलों को खा जाती है तो हम क्या करेंगे? आनंद बोस ने कहा कि लोकतंत्र को इन पंचायत चुनावों में मारा जा रहा है, इसका हत्यारा कौन है? राज्य चुनाव आयुक्त कृपया अपना काम करेंगे? आपको पता होना चाहिए कि हत्यारा कौन है।

About The Author

SKY TMT