CG News: शादी में गए 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा
CG News: अपने मामा की शादी में गए 2 बच्चों की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। बताया जाता है कि 5 दिन बाद शादी होने वाली थी।
छत्तीसगढ़ के चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में स्थित पानी टंकी के पास रहने वाले राजेंद्र निर्मलकर रोजी-मजदूरी करते हैं। उनके छोटे बेटे की शादी होने वाली है। शादी की तैयारी के लिए उनकी बड़ी बहन अपने दो बेटों को लेकर मायके आई हुई थी । शनिवार को वह घर पर काम कर रही थी। उनके दोनों बेटे पास ही स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों बालक गहराई में चले गए। उनके साथ नहा रहे बच्चों ने भागकर इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। आसपास के लोगों को साथ लेकर परिजन गए। लोगों ने दोनों बालकों को गहरे पानी से निकाल लिया। इसके बाद दोनों बालकों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों मृतक बच्चों के नाम कुलदीप और सुशांत बताया गया है। इस पर पुलिस ने शव कब्जे लेकर पीएम कराया है। शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के चकरभाठा क्षेत्र के गांव बोदरी में नहाने के लिए गए दो भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए यहां पर आए थे। घटना की जानकारी लगते ही गांव में शोक का माहौल बन गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। दोनों बच्चों के शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
बताया जा रहा है कि एक दिन बाद मामा के घर में शादी शुरू होने वाली थी। सभी मेहमान शादी के लिए आ गए थे और जोर शोर के शादी की तैयारी चल रही थी। सगे दो भांजों की मौत से घर में मातम पसर गया। घटना की सूचना पर चकरभाटा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

