Mon. Apr 6th, 2026

Vidya Balan: सोशल मीडिया पर विद्या के नाम पर शख्स कर रहा था ठगी, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Vidya Balan: विद्या बालन ने अपने नाम पर की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्होंने ठगी करने वाले शख्स के खिलाफ FIR रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम पर फेक अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस ने ठगी करने वाले शख्स के खिलाफ FIR रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि, इस अकाउंट के जरिए लोगों से पैसों की डिमांड की गई थी। इसके अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों से संपर्क भी किया गया। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

 

समाचार एजेंसी ANI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि विद्या बालन ने हाल ही में मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक अनजान शख्स के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इस रिपोर्ट में ये बताया गया कि विद्या बालन के नाम से एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई हुई है, जहां पर वो लोगों से पैसों की डिमांड कर रहा था। इतना ही नहीं, वह शख्स विद्या बालन के नाम पर सिर्फ पैसों की ठगी नहीं कर रहा था, बल्कि उन्हें नौकरी दिलाने का वादा भी कर रहा था। मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 66 के तहत यह मामला दर्ज किया है।

 

बीते कुछ दिनों से विद्या बालन अपनी अपकमिंग पिक्चर ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में वो हर जगह ट्रेंड भी कर रही हैं। इसका फायदा उठाकर अज्ञात शख्स ने लोगों से धोखाधड़ी करनी चाही। लेकिन वक्त रहते मामले का खुलासा हो गया। अब पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

About The Author