Tue. Nov 3rd, 2026

PM मोदी के गारंटी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना कहा- BJP के पास बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सरकार ने युद्धग्रस्त इजराइल को भारतीय युवाओं की बलि लेने की स्वीकृति किस आधार पर दी है?

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास देश के सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं है और ‘मोदी की गारंटी’ जैसी बातें सिर्फ जुमला हैं।

प्रियंका ने इजराइल का मुद्दा उठाया
वाद्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग इजराइल में नौकरी पाने के मकसद से कतारबद्ध नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “अगर कहीं पर युद्ध के हालात हैं तो सबसे पहले हम अपने नागरिकों को वहां से बचाकर, वापस अपने वतन लाते हैं लेकिन बेरोजगारी ने आज ये हाल कर दिया है कि देश की सरकार हजारों असहाय और मजबूर युवाओं को युद्धग्रस्त इजराइल जाकर ये खतरा उठाने से भी बचा नहीं रही।”

उन्होंने दावा किया कि इसी से पता चलता है कि चुनावों में ‘5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था’, ‘सालाना दो करोड़ रोजगार’ और ‘मोदी की गारंटी’ जैसी बातें ‘‘सिर्फ जुमला’’ हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, यहां अपने देश में इन्हें रोजगार क्यों नहीं मिल रहा? लंबी-लंबी कतारों में दो-दो दिनों से खड़े युवा क्या हमारे देश के बच्चे नहीं हैं कि हम इन्हें ख़ुशी से इतने भयानक युद्ध के बीच भेजने को तैयार हैं?’

उन्होंने कहा कि गौर कीजिए, कितनी चालाकी से सरकार इसे देश के युवाओं का व्यक्तिगत मसला बना रही है! प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि सरकार की इसमें क्या भूमिका है? उन्होंने सवाल किया कि भारत सरकार ने युद्धग्रस्त इजराइल को भारतीय युवाओं की बलि लेने की स्वीकृति किस आधार पर दी है?

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे इन युवकों के जान-माल की रक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? भगवान न करे अगर किसी के साथ कोई दुर्घटना हो गई तो किसकी जिम्मेदारी होगी?’’ उन्होंने कहा, ”आज भारत का असली मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है। भाजपा सरकार के पास इसका कोई हल नहीं है। देश के युवा अब यह बात समझ रहे हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT