Tue. Nov 3rd, 2026

लोकायुक्त ने रिश्वत लेते तहसीलदार के बाबू को रंगे हाथों पकड़ा, जाने पूरा मामला…….

मध्य प्रदेश। प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में रिश्वत लेने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नीमच जिले में लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए तहसीलदार के बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है। जहां लोकायुक्त ने एक बाबू को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, मनासा तहसील में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ विवेक चौहान ने आवेदक अधिवक्ता बलराम बैरागी से बैंकों से डिफाल्टर मकानों की कुर्की के आदेश और कब्जा दिलाने के लिए 18 रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे थे। जिसकी शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस से की थी।

आवेदक तीन हजार रुपये पहले ही दे चुका था। शुक्रवार को जैसे ही आवेदक ने 12 हजार रुपए दिए, वैसे ही उज्जैन लोकायुक्त ने बाबू विवेक चौहान को दबोच लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी तहसीलदार के बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

टी आई दीपक शेजवार ने बताया कि इंदौर के रहने वाले आवेदक एडवोकेट बलराम बैरागी कई बैंक की तरफ से मकान कुर्की का कार्य करवाते हैं, इसके लिए वे बैंक की तरफ से अधिकृत हैं, उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि मनासा तहसील में पदस्थ कुर्की आमीन बाबू (तहसीलदार का रीडर) विवेक चौहान उनसे रिश्वत की मांग कर रहा है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT