यूपी सरकार योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों और कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस इलाज को दी मंजूरी
U.P News : उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा विभागों के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए कैशलेस चिकित्सा उपचार को मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, मान्यता प्राप्त अनुदानित और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व विशेष शिक्षकों (सीडब्ल्यूसीएन) के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की वार्डेन, पूर्णकालिक शिक्षकों और प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों सहित उनके आश्रित परिवारों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की तैयारी तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष शिक्षक दिवस पर इस पहल की घोषणा की थी और अब कैबिनेट ने इसे औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभागों से जुड़े लगभग 15 लाख शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को इस योजना से लाभ मिलने की उम्मीद है। इस योजना पर अनुमानित कुल व्यय लगभग 448 करोड़ रुपये है। कैशलेस सुविधा सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में उपलब्ध होगी। स्व-वित्तपोषित, मान्यता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को उचित सत्यापन के बाद लाभ मिलेगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान सहित किसी अन्य केंद्रीय या राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पहले से ही कवर किए गए कर्मचारी और उनके आश्रित इस योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे।(एजेंसी)

