Wed. Jun 3rd, 2026

खान सर की कोचिंग पर हमले के आरोप बड़ी कर्रवाई, ज्ञान बिंदु एकेडमी संचालक समेत 3 गिरफ्तार

Roshan Anand arrested: बिहार की राजधानी पटना का मुसल्लहपुर मंगलवार रात को अचानक एक जंग का मैदान बन गया। मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर 15 से 20 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद सर को भी पटना के दीघा थाने में रखा गया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

नगर पुलिस उपाधीक्षक राजेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया, ‘कल यानी मंगलवार रात लगभग 10 बजे मुसल्लहपुर में खान कोचिंग सेंटर के गली नुक्कड़ पर लगे होर्डिंग बोर्ड को ईंट-पत्थर से तोड़ दिया गया। हमलावरों ने कोचिंग के एक गार्ड चुनचुन के साथ मारपीट की गई, जिससे उसका सिर फट गया, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गेट तोड़ दिए गए, ईंट-पत्थर फेंके गए और सुरक्षा गार्ड की पिटाई भी की गई। इस हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पटना के एक और लोकप्रिय कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु GS एकेडमी’ के संस्थापक और निदेशक रौशन आनंद सर को उनके दो साथियों अभिषेक और गौरव के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

4 बच्चों से की शुरुआत

रौशन आनंद ने बच्चों को पढ़ाने का फैसला तो कर लिया, लेकिन पटना में अपना खुद का कोचिंग सेंटर खोलने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। तब उनके एक करीबी दोस्त ने मदद का हाथ बढ़ाया और मुसल्लहपुर हाट में ज्ञान बिंदु GS एकेडमी की नींव रखी गई। शुरुआती दिनों में उनके पास पढ़ने के लिए सिर्फ 4 छात्र थे और कोचिंग का कमरा भी बेहद छोटा था। लेकिन रौशन आनंद सर के पढ़ाने का अंदाज छात्रों को इतना पसंद आया कि कुछ ही समय में छात्रों की संख्या चार से बढ़कर हजारों और फिर लाखों में पहुंच गई।

ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम मिलाकर ज्ञान बिंदु GS एकेडमी से आज 400,000 से ज्यादा छात्र जुड़े हुए हैं। आज यह संस्थान बिहार में सबसे बेहतरीन रिजल्ट देने के लिए जाना जाने लगा। आलम यह है कि आज बिहार के लगभग हर पुलिस थाने में रौशन आनंद सर का पढ़ाया हुआ कोई न कोई छात्र बतौर दारोगा नौकरी कर रहा है।

4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इस संबंध में खान कोटिंग के कन्हैया सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें 4 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों आरोपी बनाया गया है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद, अभिषेक और गौरव की गिरफ्तार कर लिया गया है। रौशन आनंद को पटना के दीघा थाने में रखा गया है, जहां पुलिस की एक विशेष टीम उनसे पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है, जिनकी विरुद्ध विधि संबद्ध कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है। (एजेंसी)

About The Author