Thu. Oct 29th, 2026

Weather Update: उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश, इन 21 राज्यों में हाई अलर्ट

Weather Update : देशभर में मानसून की जमाझम बारिश हो रही है। Weather हालांकि मैदानी इलाकों में इसकी रफ्तार में कमजोर पड़ी है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का ताडंव जारी है। बीते कुछ दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल में मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज यानी 14 अगस्त को भी दोनों पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के लिए भी मौसम विभाग ने 15 और 16 अगस्त को तेज बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में बीते दिनों से भारी बारिश हो रही है। आज और कल से अलर्ट घोषित किया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार सोमवार को पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बिजली गिरने और गरज के साथ होगी बारिश
दिल्ली-NCR में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

 

About The Author

SKY TMT