69 इंटरनेशनल मैच खेल चुके दिग्गज खिलाड़ी पर लगा बैन, वजह जानकार रह जाएंगे हैरान
न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर Doug Bracewell एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के मामले में दोषी पाए जाने के बाद काउंटी क्रिकेट से दो साल के लिए बैन कर दिया गया है। यह फैसला England and Wales Cricket Board के क्रिकेट रेगुलेटरी पैनल ने सुनाया है। इस प्रतिबंध के चलते ब्रेसवेल नवंबर 2027 तक किसी भी आधिकारिक क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
मैच के दौरान लिया गया था सैंपल
यह मामला सितंबर में खेले गए एक काउंटी मैच से जुड़ा है। Essex County Cricket Club और Somerset County Cricket Club के बीच हुए मुकाबले के दौरान ब्रेसवेल का डोपिंग सैंपल लिया गया था। बाद में जांच के लिए भेजे गए इस सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए, जिससे मामला गंभीर हो गया।
लैब रिपोर्ट में कोकीन की पुष्टि
डोपिंग जांच के दौरान सैंपल को WADA से मान्यता प्राप्त लैब में भेजा गया, जहां इसमें कोकीन और उससे जुड़े मेटाबोलाइट की पुष्टि हुई। यह दोनों पदार्थ प्रतियोगिता के दौरान पूरी तरह बैन होते हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि Doug Bracewell के पास इसके उपयोग के लिए कोई मेडिकल अनुमति नहीं थी।
खुद स्वीकार की गलती
जांच के दौरान Doug Bracewell ने माना कि उन्होंने मैच से पहले कोकीन का सेवन किया था। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की शाम से 25 सितंबर की सुबह के बीच उन्होंने यह ड्रग लिया था। हालांकि अधिकारियों ने यह माना कि यह सेवन प्रदर्शन बढ़ाने के लिए नहीं था, बल्कि नशे की श्रेणी में आता है।
ECB ने नियमों के तहत सुनाई सजा
England and Wales Cricket Board ने डोपिंग नियमों के तहत उन्हें दोषी ठहराते हुए दो साल का प्रतिबंध लगाया। नियमों के अनुसार, शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने और उसका उपयोग करना दोनों ही गंभीर उल्लंघन माने जाते हैं। ब्रेसवेल ने इस सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे मामले की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
कब तक रहेगा प्रतिबंध?
Doug Bracewell पर लगाया गया यह बैन 24 नवंबर से प्रभावी माना गया है और यह 23 नवंबर 2027 तक जारी रहेगा। इस दौरान वह किसी भी अधिकृत क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा जांच अवधि के दौरान उनके सभी मैच परिणाम भी रद्द कर दिए गए हैं।
संन्यास के बाद भी लागू रहेगा बैन
Doug Bracewell ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद यह प्रतिबंध पूरी तरह लागू रहेगा। इसका मतलब है कि वह ECB या विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के तहत आने वाली किसी भी क्रिकेट गतिविधि से दूर रहेंगे।
क्रिकेट जगत के लिए चेतावनी
यह मामला साफ संकेत देता है कि क्रिकेट में डोपिंग को लेकर सख्त नियम लागू हैं। चाहे खिलाड़ी सक्रिय हो या रिटायर, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है।
read more : AAP में बड़ी फूट! Raghav Chadha समेत तीन राज्यसभा सांसदों का BJP में शामिल होने का ऐलान

