Fri. Apr 24th, 2026

AAP में बड़ी फूट! Raghav Chadha समेत तीन राज्यसभा सांसदों का BJP में शामिल होने का ऐलान

Raghav chadha

Raghav Chadha ने पार्टी नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- AAP अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई.. दो-तिहाई सांसदों के समर्थन का दावा

 

Aam Aadmi Party (AAP) में एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने पार्टी छोड़कर Bharatiya Janata Party (BJP) में शामिल होने का ऐलान किया है।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि AAP अब अपने मूल उद्देश्यों और नैतिक मूल्यों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने वर्षों की मेहनत और समर्पण से मजबूत किया, वह अब निजी हितों के लिए काम कर रही है।

 

राघव चड्ढा ने यह भी दावा किया कि राज्यसभा में AAP के कुल 10 सांसदों में से “दो-तिहाई से अधिक” उनके साथ हैं। उनके अनुसार, संबंधित सांसदों के हस्ताक्षर लेकर दस्तावेज राज्यसभा सभापति को सौंप दिए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उन्हें यह महसूस हो रहा था कि वे “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” हैं। इसी कारण उन्होंने पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाई और अब जनता के बीच काम करने का निर्णय लिया है।

 

वहीं, संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से AAP से जुड़े थे, लेकिन अब उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा पार्टी हित को प्राथमिकता दी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं।

 

राघव चड्ढा के अनुसार, उनके साथ आने वाले सांसदों में Harbhajan Singh, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी और अन्य नाम शामिल हैं।

 

About The Author