Tue. Nov 3rd, 2026

Uttar Pradesh News: जेल में HIV पॉजिटिव मिले 7 बंदी, 67 हेपेटाइटिस के मरीज, मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: 8 से 14 दिसंबर के जिला कारागार में अभियान चलाया गया था। जिसमें सभी कैदियों की जांच की गई थी। इस दौरान 7 कैदियों के चौकाने वाला रिपार्ट सामने आया। इसके साथ 67 कैदी हेपेटाइटिस के पाए गए हैं।

Uttar Pradesh News: गाजियाबाद जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साथ 7 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। दरअसल, 8 से 14 दिसंबर के जिला कारागार में अभियान चलाया गया था। जिसमें सभी कैदियों की जांच की गई थी। इस दौरान 7 कैदियों के चौकाने वाला रिपार्ट सामने आया। इसके साथ 67 कैदी हेपेटाइटिस के पाए गए हैं।

जांच के दौरान सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का भी एक मरीज मिला है। सभी बंदियों का एक महिला समेत इलाज शुरू एचआईवी के सात नए मरीज मिले करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. भवतोप शंखधार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देश पर आठ से 14 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार डासना में स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। सात दिवसीय शिविर में 4308 जेल बंदियों में से 4050 की स्क्रीनिंग हुई।

इसमें एसटीडी (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज), स्युमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी), टीबी (क्षय रोग) और हेपेटाइटिस की जांच की गई। जांच के दौरान सात जेल बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले, इनमें एक महिला बंदी भी शामिल है।

About The Author

SKY TMT