Thu. Apr 23rd, 2026

EV Charger: नगर निगम का आदेश, जुलाई तक राजधानी के अंदर 30 ई. चार्जिंग स्टेशन शुरू करें कंपनियां

EV Charger:

EV Charger: निगम के उक्त आदेश बाद टाटा पॉवर ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में 10 चार्जिंग स्टेशन शुरू भी कर दिया है।

EV Charger रायपुर। नगर निगम ने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली तमाम कंपनियों से कहा है कि वे हर एक किलोमीटर के दायरे में चार्जिंग स्टेशन बनाए। तीन माह के अंदर करीब 30 स्टेशन बनाने का निर्देश दिया गया है।

निगम के उक्त आदेश बाद टाटा पॉवर ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में 10 चार्जिंग स्टेशन शुरू भी कर दिया है। पर ओला व अथर एवं अन्य कंपनियों द्वारा आदेश को गंभीरता से न लेने पर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने, इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों को चेतावनी भरा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि चार्जिंग स्टेशन बढ़ने से इन वाहनों के नए मॉडल्स की लॉन्चिंग होगी। 30 चार्जिंग स्टेशन शुरू करने में अगर कोई दिक्कत आती है, तो नगर निगम व जिला प्रशासन सहयोग करने तैयार है।

शहर की मुख्य सड़कों पर अधिक चार्जिंग स्टेशन होने चाहिए

फिलहाल अथर ने 8, टाटा पॉवर ने 8 एवं ओला कंपनी ने 01 स्थान पर चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की जानकारी निगम को दी है। बहरहाल ओला को अपने चार्जिंग स्टेशन बढ़ाना होगा। क्योंकि उसके वाहन अपने ही स्टेशन पर चार्ज हो पाते हैं। अन्यत्र नही आयुक्त ने कहा है कि मल्टीपरपज चार्जिंग स्टेशन शहर के मुख्य मार्गों पर ज्यादा होने चाहिए। जैसे तेलीबांधा चौक, वीआईपी रोड, जयस्तंभ चौक, डंगनिया मोड़ आदि पर। कंपनियों के अनुसार फिलहाल, मुफ्त में चार्जिंग दे रहे हैं पर जल्द ही शुल्क लगेगा।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े