Tue. Jul 14th, 2026

कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना

Samay Raina : स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनके विवादित ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो को लेकर उन्हें फटकार लगाई है और कहा है कि उन्होंने कोर्ट को गुमराह किया और झूठे बयान दिए। सुप्रीम कोर्ट ने ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद के सिलसिले में समय रैना पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया पर लगाया जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर तय समय के अंदर जुर्माना नहीं भरा गया, तो समय रैना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने समय रैना को कड़ी फटकार लगाई, जो सोशल मीडिया पर खुद को ‘यूथ आइकन’ बताते हैं। एक मौके पर कोर्ट ने सवाल किया कि जवाब इतनी देर से क्यों दाखिल किया गया। समय के जवाब वाली फाइल को देखते हुए, चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने तो यहां तक कह दिया, “इसे फेंक दो।”

अमाइकस क्योरे अपराजिता ने कहा कि कॉमेडियन के शो का विरोध करने वाले लोग सम्मान के लिए लड़ रहे हैं, मुआवजे के लिए नहीं। ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ शो में बच्चों और दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाने के लिए होस्ट समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य इन्फ्लुएंसर्स पर 5-5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने उन्हें आदेश का पालन करने और दो हफ्ते के अंदर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना के उस शो पर जताई नाराजगी

दरअसल में, पिछले साल समय रैना ने इंडियाज़ गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) शो में दिव्यांग बच्चों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित लोगों पर एक मजाक किया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया था। समय और उनके साथ मौजूद कई अन्य कॉमेडियन को माफी मांगनी पड़ी थी। कोर्ट ने कॉमेडियन को दिव्यांग लोगों के लिए फ़ंड जुटाने के मकसद से एक शो आयोजित करने का आदेश दिया था। इसमें जुटाई गए सारे पैसे उन खास बच्चों के इलाज के लिए इस्तेमाल होते। मगर समय ने अभी तक SMA से इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया, जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा फूटा है।

SMA फ़ाउंडेशन के वकील ने कोर्ट से कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि वह किस तरह के यूथ आइकॉन हैं… यह सोचकर ही डर लगता है।” वकील ने आगे कहा कि वह लगातार शो कर रहे हैं, फिर भी कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्होंने न तो SMA फ़ाउंडेशन से और न ही SMA से पीड़ित लोगों से संपर्क किया है।

 

About The Author