सोनू सूद रायपुर पहुंचे, राम मंदिर दान चोरी मामले पर बोले- ‘दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन सब ठीक हो जाएगा’
रायपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। वह भिलाई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सोनू सूद ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा।” उन्होंने इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा जताया।
क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए नगद दान और अन्य चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की SIT की प्रारंभिक जांच के बाद मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। आरोप है कि दान की राशि में हेराफेरी, आपराधिक साजिश और भरोसे का उल्लंघन किया गया।
सोनू सूद के कार्यक्रम की जानकारी
फिलहाल, अभिनेता भिलाई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान वह छत्तीसगढ़ के कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत कर सकते है।

