Fri. Sep 25th, 2026

Android Phone Factory Reset: फोन बेचना हो या हैंग होने से परेशान? बिना डेटा गंवाए अपनाएं एंड्रॉइड फोन रिसेट करने का सबसे आसान और सेफ तरीका

Android Phone Factory Reset: स्मार्टफोस में लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद cache फाइल्स और अन्य सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याएं आना आम बात है। कई बार फोन इतना स्लो हो जाता है या बार-बार हैंग होने लगता है कि टेम्परेरी फिक्स काम करना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में एंड्रॉइड फोन को फैक्ट्री रीसेट करना सबसे सही विकल्प होता है। इसके अलावा, यदि आप अपना पुराना स्मार्टफोन बेचने जा रहे हैं, तो अपनी पर्सनल जानकारियों और डेटा की सुरक्षा के लिए फोन को रीसेट करना बेहद जरूरी है।

एंड्रॉइड यूजर्स अपने डिवाइस को दो अलग-अलग तरीकों से फैक्ट्री रीसेट कर सकते हैं- पहला Settings मेन्यू के जरिए और दूसरा Recovery Mode के जरिए। हालांकि, रीसेट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने सभी कॉन्टैक्ट्स और जरूरी डेटा का बैकअप Google अकाउंट या एक्सटर्नल ड्राइव पर ले लिया है।

तरीका 1: Settings मेन्यू से एंड्रॉइड फोन को फैक्ट्री रीसेट कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन को अनलॉक करें।
  • इसके बाद फोन की Settings खोलें।
  • नीचे स्क्रॉल करके System सेटिंग्स मेन्यू पर जाएं।
  • अब स्क्रीन पर दिखने वाले Reset options बटन पर टैप करें।
  • यहां आपको Erase all data (factory reset) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद बॉटम राइट कॉर्नर में दिए गए Erase all data बटन पर टैप करें।
  • यह कन्फर्म करने के लिए कि आप फोन रीसेट करना चाहते हैं, अपने डिवाइस का PIN दर्ज करें।

कुछ ही सेकंड में आपका फोन सारा डेटा डिलीट कर रीस्टार्ट होना शुरू हो जाएगा।

तरीका 2: Recovery Mode के जरिए एंड्रॉइड फोन को फैक्ट्री रीसेट कैसे करें?

  • अपने एंड्रॉइड फोन को पूरी तरह से बंद (Power off) कर दें।
  • अब रिकवरी मोड में जाने के लिए पावर (Power) और वॉल्यूम डाउन (Volume Down) बटन को करीब 5 सेकंड तक दबाकर रखें, जब तक कि fastboot मेन्यू न आ जाए।
  • यहां Recovery Mode के ऑप्शन तक पहुंचने के लिए वॉल्यूम अप और डाउन कीज का इस्तेमाल करें।
  • अपने विकल्प को कन्फर्म करने के लिए पावर बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर ‘No command’ लिखा आने का इंतजार करें। इसके बाद पावर बटन को दबाकर रखें और तुरंत वॉल्यूम अप बटन को एक बार दबाकर छोड़ दें।
  • अब स्क्रीन पर आए मेन्यू में से Wipe data or Factory reset ऑप्शन को सेलेक्ट करने के लिए वॉल्यूम बटन्स का इस्तेमाल करें और पावर बटन दबाएं।

कुछ ही सेकंड में आपका एंड्रॉइड फोन रीबूट होकर फैक्ट्री रीसेट हो जाएगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े