भागलपुर में COVID-19 का दूसरा मामला, बुजुर्ग पिता के बाद बेटी भी संक्रमित
Bihar News: बिहार के भागलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती 66 साल के मरीज की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई और अगले ही दिन उनकी बेटी भी संक्रमित पाई गई। इन दो संक्रमणों की रिपोर्ट मिलने के बाद, अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
पिता और बेटी के कोरोना संक्रमित मिलने पर दोनों को बेहतर इलाज और निगरानी के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीचों की तबीयत स्थिर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए 65 वर्षीय पिता और उनकी 35 वर्षीय बेटी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी हालत अब स्थिर है। कोविड वार्ड में इलाज के दौरान दोनों मरीजों की लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पिता और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, बुज़ुर्ग व्यक्ति बिहार के बांका जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से भागलपुर में अपनी बेटी के साथ रह रहा था। बीमार पड़ने के बाद, उसे तिलकामांझी के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया। 16 जुलाई को तिलकामांझी के एक प्राइवेट सैंपल कलेक्शन सेंटर में उसका RT-PCR टेस्ट किया गया और 18 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप लाल ने बताया कि 30 साल की संक्रमित महिला अपने बुज़ुर्ग पिता की देखभाल के लिए अस्पताल आती-जाती रहती थी। उसे सर्दी-खांसी के लक्षण हुए, जिसके बाद 20 जुलाई को उसका RT-PCR टेस्ट किया गया और रिपोर्ट में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो उस बुज़ुर्ग व्यक्ति और उनकी बेटी के संपर्क में आए थे। (एजेंसी)

