बॉलीवुड से दुखद खबर, फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड :बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्म निर्माता संजय गुप्ता (57) का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई थी।कांटे’ , ‘शूटआउट एट वडाला’ , ‘काबिल’ जैसी कई शानदार फिल्मों और खासतौर पर क्राइम, गैंगस्टर और एक्शन फिल्मों को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए उन्हें जाना जाता था जो अब हमारे बीच नहीं हैं। अशोक पंडित ने उनके निधन के बाद एक पोस्ट शेयर किया है।
खबर है कि फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का कल रात (30 अक्टूबर) निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल रात वे अपने बाथरूम में गिर गए थे, और किसी को इस बात का पता आज सुबह, शनिवार (31 अक्टूबर) तक नहीं चला। अब माना जा रहा है कि गिरने की वजह से ही उनकी मौत हुई है।
संजय गुप्ता की वर्सोवा स्थित उनके बंगले में गिरने से मौत
रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्सोवा स्थित अपने बंगले में गिरने से संजय गुप्ता की मौत हो गई। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात घर के अंदर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। गिरने की वजह से उनके सिर में चोट आई, और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई।
परिवार ने किसी तरह का संदेह या शिकायत नहीं जताई
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि घटना के समय बंगले में उनकी पत्नी, दो बच्चे और घर के कर्मचारी मौजूद थे। हालाँकि, रात के समय सभी सो रहे थे और इस दुखद घटना का पता अगली सुबह चला। परिवार ने इस मामले को लेकर कोई संदेह नहीं जताया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है।
घर पर सिर में चोट लगने से संजय गुप्ता का निधन
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “यह वाकई चौंकाने वाला और दुखद है। मुझे अभी खबर मिली है कि हमारे प्यारे दोस्त और जाने-माने निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने के कारण उनका निधन हो गया। एक और बेहतरीन प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई। वे एक शानदार कहानीकार, जिंदादिल इंसान और सिनेमा के प्रति बेहद जुनूनी फिल्म निर्माता थे।” हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान। तुम्हें याद करूंगा मेरे दोस्त। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना। ओम शांति। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी।’
साल 1994 में फिल्म ‘आतिश’ से करियर की शुरुआत
संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ के साथ एक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली थे। इसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बना ली।(एजेंसी)

