Sun. Apr 12th, 2026

PM मोदी और राहुल गांधी ने संसद परिसर में की बात

Mahatma Phule Event Parliament: संसद परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की याद में आयोजित समारोह के दौरान बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

PM Modi Rahul Gandhi Interaction: पार्लियामेंट के कैंपस में आज (शनिवार को) समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की स्मृति में आयोजित हुए समारोह के दौरान PM नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। यह चर्चा इसलिए भी खास है क्योंकि अक्सर सार्वजनिक इवेंट्स में दोनों नेताओं को शिष्टाचार के अलावा कभी शायद ही एक-दूसरे से बात करते देखा जाता है।

संसद परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी ने की बात

प्रधानमंत्री मोदी जब ज्योतिराव फुले की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने पहुंचे, तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई गणमान्य लोग एक पंक्ति में खड़े थे। PM मोदी ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करने के बाद, राहुल गांधी के पास रुक गए और उनसे बात करने लगे। हालांकि, यह मालूम नहीं चल पाया कि 1 मिनट की इस चर्चा के दौरान उन्होंने किस बारे में बातचीत की, लेकिन राहुल गांधी, पीएम मोदी की बात पर जवाब देते और सिर हिलाते हुए नजर आए।

 

PM मोदी ने ज्योतिराव फुले को किया नमन

राहुल गांधी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश सहित और अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस छोटी बातचीत ने सोशल मीडिया पर अटकलों को भी जन्म दिया। हालांकि, समाज सुधारक फुले को श्रद्धांजलि देने के बाद, PM मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘पार्लियामेंट परिसर में महात्मा फुले को श्रद्धांजलि दी। उनके आदर्श अनगिनत लोगों को आशा और शक्ति प्रदान करते रहें।’

 

 

फुले के आदर्शों को PM मोदी ने किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ज्योतिराव फुले एक दूरदर्शी समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना जीवन बराबरी, इंसाफ और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘वह महिलाओं व हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की बात करने में भी अग्रणी थे। उनकी कोशिशों से शिक्षा सशक्तीकरण का एक शक्तिशाली साधन बन गई।’

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल ज्योतिराव फुले का 200वां जयंती समारोह शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विचार समाज की प्रगति के रास्ते में सभी का मार्गदर्शन करते रहें।

 

 

 

About The Author