Tue. Jun 30th, 2026

सोनम को जमानत मिलने पर छलका माता-पिता का दर्द, बोला- न्याय व्यवस्था से उठने लगा भरोसा

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बहुचर्चित ‘राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस’ की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दुख में डूब गया। बेटे की मौत के बाद न्याय की उम्मीद लगाए बैठे माता-पिता ने जमानत के फैसले पर गहरा आक्रोश जताया और कहा कि कानून और न्याय व्यवस्था से उनका भरोसा डगमगाने लगा है। कोर्ट के फैसले से परेशान होकर राजा के पिता मीडिया के सामने रो पड़े। बता दें कि, राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से मिली जमानत मेघालय हाईकोर्ट ने बरकरार रखी है। उसे जमानत की सभी शर्तों का पालन करना होगा। वह शिलांग छोड़कर नहीं जा सकती।

कोर्ट ने जमानत रद्द करने की पुलिस की याचिका खारिज कर दी। गौरतलब है कि मेघालय पुलिस ने निचली अदालत के जमानत आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह फैसला सोमवार को सुनाया गया।

‘राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस’ की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दुख में है। बेटे की मौत के बाद न्याय की उम्मीद लगाए बैठे माता-पिता ने जमानत के फैसले पर गहरा आक्रोश जताया और कहा कि अब कानून और न्याय व्यवस्था से उनका भरोसा डगमगाने लगा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस महिला पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है,उसे जमानत मिलना पूरे परिवार के लिए दूसरा बड़ा सदमा है।

अब कानून पर से विश्वास उठने लगा है

मृतक राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने न्याय व्यवस्था के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की है। यह नाराजगी तब हुई जब हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा आरोपी सोनम रघुवंशी को दी गई जमानत को बरकरार रखा। राजा की माँ, उमा रघुवंशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कानून उनके बेटे को न्याय दिलाएगा, लेकिन अब उनका भरोसा डगमगा रहा है। उनका कहना है कि यह बात समझ से परे है कि जिस महिला पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप हो, उसे जमानत कैसे मिल सकती है।उन्होंने कहा कि यदि ऐसे गंभीर मामलों में भी आरोपियों को राहत मिलती रही तो इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और पीड़ित परिवारों का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। उमा रघुवंशी ने महाराष्ट्र के चर्चित केतन हत्याकांड का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि उस मामले में भी कहीं ऐसा ही न हो जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनके बेटे के मामले में अब तक न्याय नहीं मिला तो केतन के परिवार को भी न्याय मिलने की उम्मीद कम ही नजर आती है।

हत्या के मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए

इस बीच, राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने भी फैसले पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार और अदालतें उनके बेटे को न्याय दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और वे न्याय की मांग के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। अशोक रघुवंशी ने जोर देकर कहा कि राजा की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महाराष्ट्र की सरकार ने पूरे मामले को फास्ट्रेक कोर्ट में चलने का फैसला लिया है इस तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मेघालय के मुख्यमंत्री से बात कर मामले में परिवार का सहयोग कर सकते हैं

चार आरोपी जेल में

फिलहाल जेल में बंद राज कुशवाहा और उनके तीन दोस्तों ने भी जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया। इस मामले में मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गई है। गौरतलब है कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई, 2025 को हनीमून के लिए इंदौर से शिलांग गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई से बरामद किया गया था। (एजेंसी)

 

About The Author