ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, खेल और पर्यावरण का होगा संगम
Olympic Day: 23 जून को ‘इंटरनेशनल ओलंपिक डे’ के मौके पर छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण संरक्षण का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन और वन विभाग की संयुक्त पहल से नया रायपुर में BSF कैंप के पास स्थित पलौद गांव में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया है।
सीएम विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के आह्वान पर, इस साल इंटरनेशनल ओलंपिक डे के मौके पर छत्तीसगढ़ में 2,036 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
2036 पौधों के रोपण का लक्ष्य
भारतीय ओलंपिक संघ के आह्वान पर इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 2036 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस कार्यक्रम के जरिए खिलाड़ियों और युवाओं को न सिर्फ खेलों के प्रति, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान राज्य में हरियाली बढ़ाने, जैव-विविधता के संरक्षण और एक स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ (COA) का मानना है कि मुख्यमंत्री की भागीदारी राज्य के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देगी। यह पहल न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा देगी, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए, राज्य सरकार लगातार जन-भागीदारी पर आधारित अभियान चला रही है। ओलंपिक दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम खेल और प्रकृति के बीच सामंजस्य का एक बेहतरीन उदाहरण बनेगा और ‘हरित छत्तीसगढ़ – हरित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करेगा।(एजेंसी)

