Tue. Apr 14th, 2026

Noida Protest Updates: एक साथ 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए, हिंसा पर पुलिस का बयान

Noida Protest Updates:नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की, जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में सात एफआईआर दर्ज किए गए हैं। आज भी प्रदर्शन जारी है, जिसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

 

Noida Protest Updates: नोएडा जिले में आज भी भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। आज सुबह से फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात है। फिर भी अपनी मांग पर अड़े फैक्ट्री कर्मचारी घरों से निकल रहे है लेकिन पुलिस उन्हें एक जगह इकट्ठा नही होने दे रही है। पुलिस कर्मचारियों को कंपनी पहुंचने से पहले ही वापस भेज रही है। कई कंपनियों के बाहर पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है।

नोएडा फेज 2 लक्सर कंपनी के बाहर सुबह से ही वर्कर्स एक जुट हो कर प्रदर्शन कर रहें हैं। पुलिस उन्हें समझा रही है कि आप की मांगे पूरी कर ली गई हैं। लेकिन कर्मचरियों का कहना है के काम 12 घंटे और सैलरी 11 हज़ार आज के समय में ऐसे में घर कैसे चलेगा और 20 हज़ार रुपए सैलरी बढ़ाई जाए।

दोनों पक्षों के साथ हुई चर्चा: औद्योगिक विकास आयुक्त

नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन पर औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने कहा, “कल दोनों पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। दोनों पक्षों की चुनौतियों और मांगों को ध्यान में रखते हुए समिति ने सिफारिश की है।”

वेतन वृद्धि को लेकर हाउसहेल्प का भी प्रदर्शन

डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया, “एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन अलग-अलग स्थानों पर एक ही घटना घटने की बात कही जा रही है। इस घटना में घरेलू कामगार के तौर पर काम करने वाली कुछ महिलाएं वेतन वृद्धि की मांग कर रही थीं। ये महिलाएं कारखाने में काम करने वाली नहीं हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। शांति और व्यवस्था बनाए रखी गई है।”

कल 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए-पुलिस

अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबल (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, “कल कुछ घटनाएं हुईं। 80 से अधिक स्थानों पर 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए। हमने उनसे लगातार बातचीत की… दो स्थानों पर उन्होंने अशांति फैलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की… मौके पर ही 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है… आज कुछ स्थानों पर कुछ मजदूर आए और अपनी मांगें रखीं, जिस पर हमने उनसे बातचीत की और उन्हें स्थिति समझाई…”

ऑडियो क्लिप, इंस्टाग्राम की चैट वायरल

नोएडा हिंसा मामला, एक ऑडियो क्लिप पुलिस को मिलां है जिसकी जांच की जा रही है। ऑडियो में एक शख्स भीड़ को एकत्रित होने को बोल रहा है, लाठीचार्ज के बाद इकट्ठा होने की अपील का ऑडियो वायरल, एक इंस्टाग्राम की चैट भी वायरल, चैट में  सभी लोगों से मिर्ची पाउडर लाने की बात की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

नोएडा पुलिस ने जनसामान्य से अपील है कि अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें एवं किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें। अराजकता फैलाने एवं अफवाहें प्रसारित करने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दृढ़तापूर्वक विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी से अपील है कि शांति एवं संयम बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें । पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति, सुरक्षा एवं जनसुविधा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

सेक्टर 121 स्थित सोसाइटी के बाहर भी प्रदर्शन

नोएडा के सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी के बाहर सोसाइटी में काम करने वाली महिलाओं के द्वारा किया गया पथराव। सोसाइटी में दैनिक काम करने वाली मेड और सफाई वाली महिलाएं  भी अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर रही थीं प्रदर्शन। सोसाइटी में काम करने वाले मजदूरों ने सड़क पर जमकर की तोड़फोड़।

About The Author