रेलवे में नौकरी का शानदार मौका: रेलवे ने 6777 अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती
नई दिल्ली। रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने विभिन्न ट्रेडों में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तय की गई है। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
विज्ञान वर्ग (Physics, Chemistry, Mathematics) के साथ 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
read more : सोनम वांगचुक की सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस
कुल 6777 पदों पर होगी नियुक्ति
रेलवे ने विभिन्न मंडलों और वर्कशॉप में अप्रेंटिस के पद निर्धारित किए हैं।
कटिहार एवं तिनधरिया वर्कशॉप – 1103 पद
अलीपुरद्वार – 651 पद
रंगिया – 750 पद
लमडिंग – 1274 पद
तिनसुकिया – 860 पद
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप – 881 पद
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप – 763 पद
मुख्यालय मालीगांव एवं अन्य विभाग – 495 पद
कुल रिक्तियां: 6777
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, ईबीसी, दिव्यांग (PwBD) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क (यदि लागू हो) जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 20 जुलाई 2026
अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे)

