Wed. Nov 4th, 2026

Naxal Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर जंगल में हुई। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

 

बीजापुर(Bijapur Naxal Encounter)। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया-अंडरी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह दस बजे से मुठभेड़ जारी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबरें मिली हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है। बीजापुर से संयुक्त पुलिस जवानों का दल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अंडरी के पहाड़ में घुसा था।

जहां जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों द्वारा फायरिंग की गई। गंगालूर थाना क्षेत्र का यह इलाका दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला पहाड़ी से लगा हुआ है। यह नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

कैंप खुलने से सिमटा नक्सलियों का क्षेत्र

पीडिया में कैंप खुलने के बाद से नक्सलियों का यह इलाका भी अब सिमट गया है। पीडिया कैंप के आसपास मिरगान घोटुल, डोडी तुमनार, इडेनार, गमपुर, तामोडी, अंडरी, कुएम जैसे गांव हैं, जो वर्षों से नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माने जाते रहे हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT