Mon. Oct 26th, 2026

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आमिर खान को धमकी, घर की 3 बार की रेकी!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता आमिर खान को खुली धमकी दी है। बिश्नोई गिरोह ने आमिर खान को उनकी तीसरी शादी के कारण निशाना बनाया है। लॉरेंस गिरोह का कहना है कि आमिर खान जैसे लोग लव जिहाद के नाम पर हमारी संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जल्द ही इसका जवाब देंगे। आमिर खान को इससे पहले जुलाई में भी धमकियां मिली थीं।

टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से बनाए गए एक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया, “मैं, आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप), आमिर खान जैसे लोगों द्वारा हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर हमारी संस्कृति के खिलाफ इस तरह की हरकत को बढ़ावा दे रहे हैं। हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे और बहुत जल्द इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।” ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। हमारा हमारे भाई-बहनों और देश वासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकतों को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।”

पोस्ट में आगे लिखा गया, “साथ ही में ये जो श्री गंगानगर राजस्थान में – ग्रहण कृत्य एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है। इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा कम किया, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमें से कुछ दरिंदों को बचा रहे हैं। हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है, जो कोई भी उस मासूम बच्ची के साथ जो हुआ उसमें एक परसेंट भी शामिल है और कानून से बच गया, उसको तो हम सजा देंगे ही, पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं तुरंत इसमें दखलअंदाजी देनी बंद कर दो, नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है। थोड़ी इंसानियत दिखाओ।”

 

Latest and Breaking News on NDTV

आगे लिखा, “हमारे जो 2 भाई शहीद हुए हैं Parvesh और Himanshu आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे और हम तुम्हारा बलिदान जाया नहीं जाने देंगे। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। भगवान आप दोनों भाइयों की आत्मा को शांति दे।”

सूत्रों के अनुसार, आरोपी मुंबई में घूमने के लिए किराए पर लिए गए ऑटो-रिक्शा चालकों से बॉलीवुड सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे। आरोपियों का दावा था कि वे मशहूर हस्तियों के घरों की तस्वीरें लेना चाहते थे। इसके बाद विभिन्न ऑटो-रिक्शा चालक उन्हें अलग-अलग अभिनेताओं के घरों तक ले जाते थे।

सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपियों को अपेक्षाकृत कम सुरक्षा वाले मशहूर हस्तियों को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर आरोपियों को बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल खेलने आते हैं। इस जानकारी के बाद आरोपी 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए। इसके बाद आरोपी अगले रविवार (18 अक्टूबर) को दोबारा उसी ग्राउंड पर पहुंचे। इस बार उनके पास हथियार भी थे। इसी दौरान टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई। (एजेंसी)

About The Author