कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, परिवार और फैंस सदमे में
Sanchita Ugale Died : टीवी जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री संचिता उगाले ने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली। उनके प्रशंसक और सेलेब्स, सभी इस खबर से हैरान हैं। संचिता ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। संचिता की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। उनका परिवार सदमे में है। हर कोई स्तब्ध है।
संचिता की सुसाइड
संचिता उगाले ने कल रात आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक, उन्होंने रविवार रात 7:30 बजे अपनी जान गंवाई। मुंबई के वसई इलाके स्थित उनके घर में उनका शव मिला। पुलिस ने संचिता की मौत की जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन जारी है। संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दूल्हा ले जाएंगे जैसे शो में काम किया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु भी 2020 में इसी तारीख को हुई थी। संचिता टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म “छावा” में ताराबाई की भूमिका निभाई थी।

साड़ी से लगाई फांसी, छोटी बहन काम से गई बाहर
संचिता की मौत को लेकर खबर है कि उन्होंने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वो अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ अपने घर में रहती थीं। उस वक्त घर में केवल बहन थी, वो भी शाम को थोड़ी देर के लिए किसी काम से बाहर गई, तभी मौका देखकर संचिता ने फांसी लगा ली। हालांकि, कारणों की जांच पुलिस अभी कर रही है।
संचिता उगले के फैंस और दोस्त सदमे में
सबसे चौंकाने वाली बात संचिता की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट है। अपनी मौत से उन्नीस घंटे पहले, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह हंसती-खेलती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को देखकर यह कल्पना करना मुश्किल है कि अभिनेत्री आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक और सेलेब्रिटीज़ नम आंखों से अभिनेत्री को अंतिम विदाई दे रहे हैं। (एजेंसी)

