Tue. Nov 3rd, 2026

Chhattisgarh Bastar News : शौचालय गंदा करने पर 25 बच्चियों के हथेली गर्म तेल से जलाई, 3 शिक्षिकाएं हटाई गई

Chhattisgarh Bastar News :

Chhattisgarh Bastar News :

Chhattisgarh Bastar News : केरावाड़ी स्कूल के शिक्षकों ने 25 बच्चियाें को दी खौफनाक सजा

Chhattisgarh Bastar News : कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लाक अंतर्गत केरावाड़ी पंचायत के 2 दर्जन स्कूली Chhattisgarh Bastar News बच्चों को भयानक सजा देने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल के आगे 3-4 दिन पहले किसी बच्ची ने शौच कर दिया था। जिसकी पतासाजी शिक्षिकाओं ने करनी चाहिए तो पता नहीं चला। जिस पर स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं ने सभी बच्चियों को दण्ड देने का फैसला किया। इस हेतु जो सजा तय की गई वह खौफनाक है। आरोप है कि उन्होंने 25 बच्चियों की हथेलियां पर गर्म तेल स्कूल मानीटर के हाथों डलवाए। जिससे बच्चियों की हथेलियां पंजों पर फफोले पड़ गए हैं। शिक्षक कह रहे हैं कि बच्चियों ने खेल-खेल में एक दूसरे की हथेलियाें पर गर्म तेल डाला है। पलक पूछ रहे हैं अगर बच्चियों ने खेल-खेल में ऐसी हरकत की है तो उन्हें रोका क्यों नहीं गया। उधर बच्चियां घर पहुंची तो उनके माता-पिता ने देखा। तब बच्चियों ने सारी बात पालकों को बता दी जानकारी होने पर कई पलक स्कूल पहुंचे और हेड मास्टर से शिकायत साथ ही डीईओ से भी की हैं।

सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने घर पर बताया कि शिक्षकों के कहने पर सबके आगे कक्षा मानीटर ने सभी 24 लड़कियों की हथेलियां पर गर्म तेल उड़ेला था। बच्चियों की हथेलियां बुरी तरह झुलस गई हैं।घटना की जानकारी किसी ने मोबाइल पर वायरल कर दी। तब डीईओ जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जांच हेतु टीम भेज दी गई है। उसके लौटने बाद कार्रवाई होगी। वैसे सूत्र बताते हैं कि 2 शिक्षकाओं, एक सहायक शिक्षक को एवं चपरासी (संविदा कर्मी) को हटा दिया गया है। स्कूल की प्रधान अध्यापिका का कहना है कि बच्चियां समझने के बावजूद टायलेट गंदा रखती थी। जिससे सब परेशान थे। कई बार समझाइश देने के बावजूद बच्चों की हरकतें नहीं थमी इसलिए साथी बच्चों ने दंड दिया है।

( लेखक डॉ. विजय)

About The Author

SKY TMT