Sun. Apr 19th, 2026

IPL 2024 : इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ पियूष ने रचा इतिहास, सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज़

IPL 2024

IPL 2024 : मुंबई और कोलकाता के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में पियूष चावला ने ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। IPL के इतिहास सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं।

IPL 2024 : मुंबई : IPL 2024 के 51वें मुकाबले में बीते शुक्रवार मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ। जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR टीम 19.5 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्पिनर पीयूष चावला ने एक सफलता प्राप्त की। साथ ही उन्होंने ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

रिंकू सिंह को आउट करते ही बनाया रिकॉर्ड
पियूष ने 7वें ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने 8 गेंदों पर केवल 9 रन ही बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए। रिंकू का विकेट चटकाते ही पीयूष चावाल के IPL में 184 विकेट पूरे हुए। ड्वेन ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग में 183 शिकार किए थे। इसके साथ ही पीयूष चावला IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में टॉप पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने लीग में 200 सफलताएं प्राप्त की हैं।

अब तक IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के नाम ये हैं
200 विकेट: युजवेंद्र चहल
184 विकेट: पीयूष चावला
183 विकेट: ड्वेन ब्रावो
178 विकेट: भुवनेश्वर कुमार

About The Author

इन्हें भी पढ़े