Sun. Jun 14th, 2026

INDW vs PAKW: महामुकाबले के लिए परफेक्ट प्लेइंग XI, पिच मिजाज और मौसम का पूरा हाल; मैच से पहले जानें सब कुछ

INDW vs PAKW: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारतीय महिला टीम का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाले इस महामुकाबले को लेकर फैंस का रोमांच चरम पर है। दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट के लिहाज से यह बेहद अहम मैच है। क्या टीम इंडिया अपनी बादशाहत बरकरार रख पाएगी या पाकिस्तान करेगा कोई बड़ा उलटफेर? परफेक्ट प्लेइंग इलेवन से लेकर पिच और मौसम की ऐसी इनसाइड रिपोर्ट, जिसे जानने के बाद आप मैच का एक भी पल मिस नहीं करना चाहेंगे। पूरा अपडेट पढ़ने के लिए आर्टिकल के अंत तक बने रहें।

टी20 वर्ल्ड कप का छठा मुकाबला: भारत बनाम पाकिस्तान

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है और आज (14 जून 2026) टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भिड़ंत पाकिस्तानी महिला टीम (IND W vs PAK W) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे दोनों कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगी।

मैच शुरू होने का समय: टॉस के ठीक आधे घंटे बाद यानी शाम 7:00 बजे से मैच का लाइव रोमांच शुरू हो जाएगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड: टीम इंडिया का पलड़ा बेहद भारी

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच जब भी मुकाबला हुआ है, इतिहास गवाह है कि टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड: टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 8 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारतीय महिला टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान की टीम केवल 2 बार ही बाजी मार सकी है।

ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड: ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो दोनों के बीच कुल 16 भिड़ंत हुई हैं। यहाँ भारत ने 13 मैचों में शानदार जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत नसीब हुई है।

पिच रिपोर्ट: गेंदबाजों को मिलेगी मदद या बरसेगा रन?

बर्मिंघम की पिच को आमतौर पर संतुलित (Balanced) माना जाता है, लेकिन शुरुआती ओवरों में यहाँ गेंदबाजों को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

पिच का गणित: मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद के साथ अच्छी मूवमेंट और स्विंग मिलने के आसार हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा और विकेट पुरानी होगी, पिच धीमी होती जाएगी, जिससे स्पिनर्स की भूमिका बेहद अहम हो जाएगी।

एजबेस्टन में अब तक कुल 19 महिला टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 बार और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 9 बार जीत हासिल की है। यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है। इसका सीधा मतलब है कि जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 150+ का स्कोर बनाएगी, उसकी जीत की संभावना काफी बढ़ जाएगी। कंडीशन्स को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।

बर्मिंघम में मौसम का मिजाज: क्या बारिश डालेगी खलल?

मैच के दिन फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मौसम विलेन नहीं बनने वाला है। बर्मिंघम में शुक्रवार को तेज धूप खिली थी, लेकिन रविवार (आज) को आसमान में थोड़े बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि बारिश होने की संभावना बेहद कम है। मैच के दौरान तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल रहेगा।

दोनों टीमों की संभावित परफेक्ट प्लेइंग इलेवन (Probable Playing XI)

इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित और सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है:

पाकिस्तानी महिला टीम (Pakistan Women) भारतीय महिला टीम (India Women)
मुनीबा अली

गुल फिरोजा

आयशा जफर

सायरा जबीन

रमीन शमीम

आलिया रियाज

फातिमा सना (कप्तान)

एयमान फातिमा

डायना बेग

सादिया इकबाल

स्मृति मंधाना

शेफाली वर्मा

यास्तिका भाटिया

जेमिमा रोड्रिगेज

हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

ऋचा घोष (विकेटकीपर)

दीप्ति शर्मा (कप्तान)

अरुंधति रेड्डी / रेणुका सिंह

क्रांति गौड़

श्री चरणी

नशरा संधू

नंदनी शर्मा

About The Author

इन्हें भी पढ़े