Fri. Aug 14th, 2026

ऑपरेशन सिंदूर पर आया भारतीय वायुसेना का बयान, एयर डिफेंस ऑपरेशन अभी जारी

पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना ने बयान जारी किया है। आइए जानते हैं वायुसेना ने इस बारे में क्या जानकारी दी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। बीते कुछ दिनों में भारत ने पाकिस्तान और उसके आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की है जिसे वह आने वाले लंबे समय तक याद रखेगा। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहले पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद पाकिस्तानी दुस्साहस के जवाब में भारत ने उसके 11 एयरबेस को भी तबाह कर दिया। भारत के इस अभियान में देश की वायुसेना ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। अब इस ऑपरेशन को लेकर वायुसेना ने बयान जारी किया है।

क्या बोली भारतीय वायु सेना?

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायु सेना ने कहा है कि वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और प्रोफेशनल तरीके के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना ने आगे कहा कि इन ऑपरेंशंस को राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किया गया है।

ऑपरेशन अभी भी जारी- वायु सेना

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आगे बताते हुए भारतीय वायु सेना ने बड़ी बात कही है। वायु सेना ने बताया है कि ऑपरेशन अभी भी जारी हैं। इस कारण इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी जाएगी।  वायु सेना ने सभी से अपील की है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।

About The Author