Mon. Nov 2nd, 2026

बेटी के लव मैरिज से आहत माता-पिता ने किया सुसाइड, वकीलों ने जारी किया फरमान

राजस्थान। पाली में पिछले दिनों एक बेटी के लव मैरिज से आहत होकर माता-पिता ने सुसाइड कर लिया।

इस घटना के बाद जिले के वकील मंडल ने फैसला किया है कि घर से भागकर और माता-पिता की बगैर सहमति के लव मैरिज करने वाली लड़कियों को न तो कानूनी सलाह देंगे और न ही लव मैरिज कराएंगे।
कानूनी तरीके से किसी प्रकार का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग नहीं करेंगे। साथ ही किसी प्रकार का दस्तावेज तैयार करेंगे।

बता दें कि पाली में एक लड़की के लव मैरिज के बाद माता-पिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इकलौता भाई घर छोड़कर चला गया था।

वकील मंडल का मानना है कि एक पिता अपनी कई समस्याओं से जूझते हुए भी बेटी को पालन पोषण कर सामर्थ्य से अधिक अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करता है। इसी दौरान मां-बाप से बगावत कर ऐसी वीभत्स घटनाओं का कारण बनना सभ्य समाज के लिए घातक व शर्मनाक हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT