Wed. Feb 11th, 2026

हरियाणा न्यूज़: तेज रफ़्तार क्रूजर ने बस को मरी टक्कर, दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

हरियाणा के जींद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बस और क्रूजर में आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना में 7 लोगों की मौत होने की खबर सामने आयी है। जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहें हैं। यह हादसा भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार भिवानी रोड पर क्रूजर गाड़ी एक कार को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर भिवानी रोडवेज की बस से हो गई। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जबकि क्रूजर में 10 लोग सवार थे। घटना में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों का जींद सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

About The Author