Raipur Green Army Organization: निकाली प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता रैली, नुक्क्ड़ नाटक भी खेला
Raipur Green Army Organization: ग्रीन आर्मी संस्था ने मंगलवार को प्रसिद्ध तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक जनजागरूकता रैली निकाली एवं नुक्क्ड़ नाटक खेला।
Raipur Green Army Organization रायपुर। ग्रीन आर्मी संस्था ने मंगलवार को प्रसिद्ध तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक जनजागरूकता रैली निकाली एवं नुक्क्ड़ नाटक खेला।
यह मवेशियों के साथ-साथ मनुष्यों के लिए भी हानिकारक है, नदियाँ और नाले अवरुद्ध हो रहे हैं और बीमारियाँ पनप रही हैं। इन सभी मुद्दों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा रायपुर के मरीन ड्राइव में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।इसके बाद पेलोटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पॉलिथीन मुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान गरुकुल कॉलेज के छात्र भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक में बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक किस तरह पर्यावरण और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।
बाजार क्षेत्रों एवं आम नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं बिक्री नहीं करने की अपील की गई। घर से सब्जी व अन्य सामान खरीदने के लिए बाहर जाएं तो कपड़े आदि से बना थैला हमेशा अपने साथ रखें। इसके बावजूद यदि विक्रेताओं द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बेचा जाता है, तो ग्रीन आर्मी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन करेगी और इसकी जानकारी सीधे निगम अधिकारियों को देगी और निगम उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा।
ग्रीन आर्मी संस्थापक अमिताभ दुबे के नेतृत्व में यातायात थाने के पास से शुरू हुई, जो विभिन्न चौक चौराहों मार्गो से होकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव पहुंची। जहां पाथवे का भ्रमण कर संस्था सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक खेल सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया। आर्मी के सदस्य, पदाधिकारी हाथों में तखितयां, बैनर पोस्टर लिए हुए थे। वे सिंगल यूज प्लास्टिक का विरोध जताते हुए बकायदा नारे लगा रहे थे, प्रकृति के दुश्मन तीन पाउच, पन्नी,पॉलिथीन। रैली में प्लास्टिक से बने रावण ने लोगों को खासा ध्यानाकर्षण किया।
राजधानी में ग्रीन आर्मी संस्था 7-8 साल से काम कर रही है
मौके पर संस्थापक अमिताभ दुबे और अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान पेलोटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य से पॉलिथीन मुक्त समाज का संदेश दिया।पेलोटी कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल थे। गौरतलब हो कि ग्रीन आर्मी संस्था राजधानी में 7-8 वर्षों से जगह-जगह वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण, संवर्धन, स्वच्छता अभियान, तालाब बचाओ अभियान, पौधा वितरण कार्यक्रम नियमित तौर पर चलती रहती है। संस्था से सैकड़ो लोग जुड़े हुए हैं।

