Fri. Apr 24th, 2026

Rajnandgaon Accident: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने एक ही परिवार के चार को रौंदा

Rajnandgaon Accident:

Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव के चिखली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Rajnandgaon Accident रायपुर।  तिलई गांव के पास परिवार के एक शादी समारोह में जाने के लिए बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक मवेशी समेत कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी, बेटी, पोती और मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।

उपरोक्त दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम 4:00 बजे नांदगांव खैरागढ़ जिला रोड पर ग्राम तिलई में हुआ। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तिलई ग्राम पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। पर ग्रामीण मृतक परिजनों को एक करोड़ मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे। बाद में देर रात 11 बजे चक्का जाम खत्म हुआ।

एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

चिखली थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेश बंजारे के अनुसार ग्राम तिलई निवासी पूनाराम सिन्हा 65, उनकी पत्नी गनसिया,सिन्हा 60, बेटी यशोदा सिन्हा 38, पोती पल्लवी सिन्हा 14 वर्ष, ग्राम दपका, खैरागढ़ जिला में आयोजित परिवारिक विवाह समारोह में जाने के लिए सड़क किनारे में खड़े थे। बताया जाता है कि इस बीच खैरागढ़ की ओर से सीमेंट भर कर एक तेज रफ्तार ट्रक आई चालक रांग साइड में वाहन चला रहा था। उसका गाड़ी पर नियंत्रण भी नही था। ट्रक चालक ने चारों को रौंद दिया। समीप खड़े एक गाय को भी रौंदा। हादसा दर्दनाक था चारों समेत मवेशी ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाद में ट्रक चालक घटनास्थल से भागकर वाहन समेत चिखली थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर चक्का जाम कर दिया। वे मृतक परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में एसडीएम विश्वकर्मा, सीएसपी नायक, चिखली थाना प्रभारी साहू ने समझाया तब रात 11:00 बजे चक्का जाम खत्म हुआ।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े