Mon. Aug 31st, 2026

Google AI Travel Update: Flight के दाम कम होते ही मिलेगा Alert, AI बताएगा कब बुक करें टिकट

Google AI Travel Update: फ्लाइट की टिकट्स बुक करने या छुट्टियों की योजना बनाने का झंझट अब काफी हद तक कम होने वाला है। गूगल ने अपने सर्च के एआई मोड (AI Mode) में कई नए और शानदार ट्रैवल-फोकस फीचर्स जोड़ने का ऐलान किया है, जिनकी मदद से यूजर्स अब सिर्फ बातचीत के जरिए अपनी पूरी यात्रा की प्लानिंग कर सकेंगे। इस नए अपडेट के बाद एआई न केवल सस्ती फ्लाइट खोजने और किराए पर नजर रखने में मदद करेगा, बल्कि रिवॉर्ड पॉइंट्स दिखाने और पसंद के होटल तलाशने से लेकर बुकिंग तक के काम को बेहद आसान बना देगा।

नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्लाइट प्राइस ट्रैकिंग (Flight Price Tracking) फीचर है, जो 180 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके जरिए यूजर अपनी यात्रा की तारीख और डेस्टिनेशन बताकर एआई को किराए पर नजर रखने के लिए कह सकता है, और दाम कम होते ही गूगल ईमेल के जरिए तुरंत अलर्ट भेज देगा। इसके अलावा, होटल सर्च के दौरान यूजर अपनी पसंद और बजट बताकर आसानी से अलग-अलग होटल्स की तुलना कर सकते हैं, जिससे बार-बार अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

About The Author

इन्हें भी पढ़े