Friday OTT Release: स्वतंत्रता दिवस पर ओटीटी पर आएगा तूफ़ान! एक साथ रिलीज़ होंगी 17 फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
Friday OTT Release: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आ रहे इस लॉन्ग वीकेंड पर ओटीटी (OTT) दर्शकों को मनोरंजन का जबरजस्त डोज मिलने वाला है। शुक्रवार, 14 अगस्त को अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 17 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें हॉरर, सस्पेंस थ्रिलर, एक्शन, रोमांटिक ड्रामा, कॉमेडी और लाइव स्पोर्ट्स जैसे हर तरह के जॉनर शामिल हैं।
14 अगस्त को रिलीज होने वाली 17 मुख्य फिल्में और सीरीज:
अरूपी (Aroopi) अमेज़न प्राइम वीडियो: मानसिक परेशानी से जूझ रहे हवेली के वारिस और एक गुड़िया में बंद आत्मा की खौफनाक हॉरर थ्रिलर कहानी।
कॉकटेल 2 (Cocktail 2), नेटफ्लिक्स: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की यह थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर लव ट्रायएंगल का जादू बिखेरेगी।
भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhagya Viddhaata), ज़ी5: कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान हेल्थकेयर वर्कर्स और अस्पताल कर्मचारियों के साहस को दर्शाती है।
पावर बुक III: रेजिंग कनान – लायंसगेट प्ले: लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरीज का पांचवां और अंतिम फिनाले सीजन।
1917 लायंसगेट प्ले: प्रथम विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित सैम मेंडेस की ऑस्कर विजेता वॉर ड्रामा फिल्म।
मिस्टर वर्क फ्रॉम होम सन एनएक्सटी: वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक लड़के और लड़की की रोजमर्रा की नोकझोंक पर आधारित हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी।
हार्टइन (Heartin) अमेज़न प्राइम वीडियो: याददाश्त खोने के बाद नई जिंदगी शुरू करने वाले युवक और उसके अतीत से जुड़ी इमोशनल लव स्टोरी।
MLB फील्ड ऑफ ड्रीम्स नेटफ्लिक्स: फिलाडेल्फिया फिलिज बनाम मिनेसोटा ट्विन्स के बीच लाइव बेसबॉल मुकाबला।
डोंट से गुड लक नेटफ्लिक्स: हाई-स्कूल म्यूजिकल शो और पारिवारिक ड्रामे पर आधारित मजेदार कॉमेडी ड्रामा।
विश्वनाथ एंड संस अमेज़न प्राइम वीडियो: सूर्या और ममिता बैजू स्टारर सिंगल फादर की इमोशनल और रोमांटिक ड्रामा फिल्म।
पल्लाबुरुसू (Pallaburusu) आह (Aha): तेलंगाना के गांव के एक 68 साल के बुजुर्ग द्वारा अपने बेटे पर टूथब्रश न खरीदने पर केस दर्ज कराने की कॉमेडी कहानी।
मधुरमी जीवितम मनोरमामैक्स: रिटायरमेंट के बाद छोटे-छोटे पलों में खुशियां ढूंढने वाले पति-पत्नी का फैमिली ड्रामा।
पंचाली पंचभर्तृका आह (Aha): एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत में फंसे चार दोस्तों की सस्पेंस-कॉमेडी थ्रिलर।
चार्जशीट 03-08 ज़ी5: अचानक गायब हुई लड़की और पुलिस जांच पर आधारित दिल दहला देने वाली सस्पेंस थ्रिलर।
अगाधा (Agadha) अमेज़न प्राइम वीडियो: प्रतिबंधित जंगल की गुफा में 12 हाथों वाली मूर्ति की सील टूटने से आजाद हुई खतरनाक ताकत की सुपरनैचुरल मिस्ट्री।
मगुडम (Magudam) सन एनएक्सटी: धोखे के बाद बदले की राह पर निकले एक वर्कर की तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म।
आखिरी सवाल (Aakhiri Sawaal) लायंसगेट प्ले: संजय दत्त और अमित साध स्टारर फिल्म, जहां एक छात्र की आरएसएस (RSS) पर लिखी थीसिस खारिज होने के बाद बड़ा राष्ट्रीय विवाद खड़ा हो जाता है।
किस जॉनर के दर्शक क्या देखें?
हॉरर एवं थ्रिलर के शौकीन: ‘अरूपी’, ‘अगाधा’, ‘चार्जशीट 03-08’ और ‘पंचाली पंचभर्तृका’ चुन सकते हैं।
रोमांस और ड्रामा प्रेमी: ‘कॉकटेल 2’, ‘विश्वनाथ एंड संस’, ‘हार्टइन’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ बेहतरीन विकल्प हैं।
लाइट कॉमेडी देखने वाले: ‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’ और ‘पल्लाबुरुसू’ का आनंद ले सकते हैं।

