Sat. Aug 1st, 2026

रायपुर के कबाड़ी यार्ड में लगी आग, मचा हड़कंप, दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Raipur News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक कबाड़ी के यार्ड में आग लगने से हड़कंप मच गया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Raipur News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक कबाड़ी के यार्ड में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरधारी साहू के कबाड़ गोदाम में शनिवार रात को आग लगी। गोदाम में प्लास्टिक होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें कई किमी दूर तक दिखाई दे रही थीं। फैक्ट्री से आग निकलता देखकर आने जाने वाले राहगीरों में भी हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े