प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, सिर में गंभीर चोट
लखनऊ: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह घटना वृंदावन इलाके के गुरु कृपा कुंज में हुई। बताया जा रहा है कि दीपक रसिक दुलारी ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं। हैरान करने वाली बात यह है कि उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। इमारत से नीचे गिरने के बाद गंभीर हालत में उनको सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत
घटना की जानकारी पुलिस को काफी देर बाद मिली। आश्रम से जुड़े लोग ही रसिक को अस्पताल ले गए। रसिक दुलारी का असली नाम दीपक लोधी था। वह मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला लगता है। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और फोरेंसिक टीम अभी सबूत इकट्ठा कर रही है।
क्या है पूरा मामला ?
यह सवाल भी उठता है कि रसिक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटने के बाद आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या क्यों की। पुलिस इस मामले की हत्या और आत्महत्या, दोनों नजरिए से जांच कर रही है। रसिक, प्रेमानंद महाराज का शिष्य था। उसका शव मुर्दाघर में रखा गया है। उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है और मध्य प्रदेश से उनके मथुरा पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
आश्रम में मचा हड़कंप
दीपक कुमार के इस कठोर कदम से पूरे आश्रम में हड़कंप मच गया। उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह का किसी को पता नहीं चल पाया है। इस बीच, पुलिस आश्रम में लोगों से पूछताछ कर रही है, जिससे असली वजह का पता चल सकता है। पुलिस ने मृतक के परिवार को भी सूचना दे दी है और मामले की जांच हत्या और आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं से कर रही है। इस मामले में अभी आश्रम की ओर से कोई बयान नहीं आया है और न ही सोसाइटी में रहने वाले कुछ बोलने को तैयार हैं। अचानक दीपक उर्फ रसिक दुलारी सरन के इस कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया है। (एजेंसी)

